फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम से मिला एचसीसीआई का प्रतिनिधिमंडल, बजट पर दिया सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स (एचसीसीआई) के अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य पीएसटी और सभी चैप्टर चेयरमैन व उनके प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के नजरिये से आगामी राज्य बजट के संबंध में अपना सुझाव साझा किया। इस दौरान मंत्री श्याम सिंह राणा व मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विनोद खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने प्रमुख राज्य-विशिष्ट मुद्दों को प्रस्तुत किया। सीएम ने तुरंत राज्य के बजट का मसौदा तैयार करते समय खुल्लर को विचार के लिए ज्ञापन भेज दिया है। उनका कहना है कि यह बजट समाज के हर वर्ग को प्रसन्न करेगा।

साथ ही सीएम सैनी ने आश्वासन दिया कि सभी एचसीसीआई चैप्टर अध्यक्षों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा और जल्द ही जिला शिकायत समितियों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने हमारे सुझावों व मांगों के महत्व को पहचाना और हमें उस पर विचारशील व सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। एचसीसीआई की ओर से इस बैठक को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए यमुनानगर चैप्टर के आदित्य चावला का हार्दिक आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें