फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की नाइट ड्यूटी से भड़का हवलदार, थाने में निकाली पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पत्नी की लगातार नाइट ड्यूटी लगने से परेशान पंचकूला पुलिस के एक हवलदार ने मौलीजागरां थाने में जमकर हंगामा किया और अपनी सरकारी पिस्टल निकाल ली। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे हवलदार को काबू किया और उसकी पिस्टल पकड़ ली। इसके बाद भी जब हवलदार नहीं माना तो नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी और मौलीजागरां थाना प्रभारी जयवीर राणा मौके पर पहुंचे। बाद में हवलदार के खिलाफ डीडीआर दर्ज कर सरकारी पिस्टल जब्त कर ली गई। मामला कुछ दिन पहले का है।
विज्ञापन

मौलीजागरां थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी कुलदीप चहल ने मामले में हवलदार के खिलाफ विभागीय जांच के लिए हरियाणा पुलिस को पत्र लिख दिया है। फिलहाल हवलदार की पिस्टल चंडीगढ़ पुलिस के कब्जे में ही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पिस्टल में एक गोली कम थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पिस्टल में गोलियां नहीं देखी गईं, जिस तरह पिटस्ल को कब्जे में लिया गया, उसी तरह जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पंचकूला निवासी सिपाही सुमित मौलीजागरां थाने में तैनात है। उसकी लगातार नाइट ड्यूटी लगाई जाती थी। इससे हवलदार परेशान था। हवलदार एक जज की सुरक्षा में तैनात बताया जाता है।
बॉक्स
देह व्यापार में स्टेट क्राइम ब्रांच का हवलदार गिरफ्तार
मनीमाजरा थाना पुलिस ने पंजाब की लड़की से देह व्यापार कराने के मामले में पंचकूला स्टेट क्राइम ब्रांच के हवलदार ज्वाला सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लड़की से जबरन स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। स्पा सेंटर ज्वाला सिंह ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शिकायत पर मनीमाजरा पुलिस ने 16 जुलाई को अंबाला के कुंज विहार निवासी सिमरन, रूदल साहनी और एमडीसी पंचकूला निवासी हितेश उर्फ हनी के खिलाफ दुष्कर्म, साजिश रचने और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बेरोजगार थी। उसकी ताई सिमरन और जीजा रूदन उसे जबरदस्ती मनीमाजरा एनएसी स्थित गोल्डन स्पा में लेकर आए और उसे जबरदस्ती ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं किया तो वह उसे जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ग्राहकों ने शारीरिक संबंध बनाए और उसके एवज में मोटी रकम स्पा मालिक समेत अन्य लोगों ने ली। ज्वाला सिंह ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें