चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के होमगार्ड विंग में तैनात हवलदार इंस्ट्रक्टर जोगिंदर पाल सिंह ने एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 5 नवंबर से 9 नवंबर तक चेन्नई में हुई। पांच किलोमीटर पैदल दौड़ में उन्होंने बेहतरीन प्रर्दशन कर कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल करने के बाद उन्हें दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स मीट 2025 के लिए चयन हुआ है। अब वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलेंगे। हवलदार जोगिंदर पाल इससे पहले कई मेडल जीतकर चंडीगढ़ और चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन कर चुके हैं।