फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के लाखों दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक बार फिर से जेल जाने से बचीं

Fri, 10 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी - फोटो : Facebook
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के लाखों दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वे एक बार फिर से जेल जाने से बच गईं। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन

2 of 7
सिंगर सपना चौधरी बनाम नवाब सतपाल तंवर - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणवी रागिनी गायिका सपना चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी कर रोक जारी रखते हुए मामले की सुनवाई 30 मई तक स्थगित कर दी, क्योंकि सतपाल तंवर पेश नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

3 of 7
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
वहीं सतपाल तंवर की तरफ से कोर्ट में दलील दी गई कि 15 जनवरी को उस पर जानलेवा हमला किया गया था। उस दिन सपना चौधरी भी गुडगांव में थी। ऐसे में यह पूरी संभावना है कि हमला सपना चौधरी ने कराया। ऐसे में गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक को खारिज किया जाए।

4 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी पर सतपाल तंवर ने हमला कराने के आरोप लगाए हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सतपाल ने पुलिस को रिकॉडिंग देकर उस नामी बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज करवा रखा है, जिसको पुलिस ने पिछले दिनों भोपाल से गिरफ्तार किया था और अब वो जेल में है।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
हुआ यूं कि गुडगांव के खांडसा गांव में रहने वाले नवाब सतपाल तंवर पर सोमवार देर रात 8-10 लोगों ने हमला कर दिया। हमला उस वक्त किया गया, जब वे घर लौट रहे थे। जैसे-तैसे सतपाल तंवर अपनी जान बचाकर भागे और पुलिस को फोन किया। इतनी देर में हमलावरों ने उनकी एक्टिवा भी तोड़ फोड़ दी और भाग गए। उसके बाद पुलिस पहुंची और मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि सपना चौधरी और सतपाल तंवर के बीच एक रागनी को लेकर विवाद चल रहा है। सपना चौधरी ने 17 फरवरी को गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में 17 फरवरी 2016 को एक रागिनी गाकर विवाद को जन्म दे दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने रागिनी में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पर सतपाल तंवर ने 14 जुलाई 2016 को सपना चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ फेसबुक पर एक अभियान शुरू किया गया था। जिस पर आए लोगों के कमेंट्स से परेशान होकर सपना ने 4 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। फिलहाल सपना चौधरी की गिरफ्तारी को लेकर मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों को समझौता करने के निर्देश दिए गए हैं, पर कोई राजी नहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें