फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा का बजट सत्र आज से, 3 विधेयक होंगे पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। इसी बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। सात दिन तक चलने वाले बजट सत्र में हंगामे के भी आसार हैं। राज्य का प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस कई मुद्दों पर भाजपा-जजपा सरकार को विधानसभा में घेरने की पूरी तैयारी में है। मौजूदा सरकार को सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाकर कांग्रेस सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव भी लाएगी, जिसे स्पीकर की मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा सहकारिता विभाग में घोटाला, बेरोजगारी, किसान आंदोलन, टूटी सड़कों और कानून व्यवस्था पर भी बहस की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा विधानसभा का सत्र 20 फरवरी से छह मार्च तक रखने का प्रस्ताव दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कार्य सलाहकार समिति की बैठक में तय हुआ है कि बजट सत्र 28 फरवरी तक आयोजित होगा। सूत्रों ने जानकारी दी है कि मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग सकती है। इसलिए सत्र 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह चलेगा बजट सत्र
20 फरवरी : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अभिभाषण देंगे। अभिभाषण पर चर्चा होगी।
21 फरवरी : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
22 फरवरी : साल 2023-24 के अनुपूरक अनुमान की तीसरी किश्त प्रस्तुत होगी।
23 फरवरी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट प्रस्तुत करेंगे।
26 फरवरी : पेश किए गए बजट पर चर्चा होगी।
27 फरवरी : पेश किए गए बजट पर चर्चा होगी।
28 फरवरी : समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

ये तीन विधेयक पेश करेगी सरकार
1. हरियाणा माननीय शव निपटान विधेयक 2024 : इसके तहत शव को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर पांच साल तक सजा का प्रावधान रखा गया है। साथ ही एक लाख का जुर्माना लगेगा।
2. हरियाणा नगरपालिका संशोधन विधेयक 2024: इसके तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए एक कैडर बनाया जाएगा।
3. औद्योगिक विवाद (संशोधन व विविध उपबंध) : औद्योगिक विवाद अधिनियम 1957 को अब राज्य में लागू करने की आवश्यकता नहीं है, इसलिए यह संशोधित बिल लाया जा रहा है।

42 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आए, 334 तारांकित प्रश्न पूछे
सात दिन के विधानसभा सत्र के दौरान 42 ध्यानाकर्षण के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें इनेलो की ओर से ही 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आए हैं। वहीं, 50 विधायकों के 334 तारांकित प्रश्न विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा कई समितियां अपनी रिपोर्ट भी पेश करेंगी।
विज्ञापन


अंत्योदय और लोकहित का होगा हरियाणा बजट
वित्त मंत्री के तौर पर सीएम दूसरे कार्यकाल में पांचवीं बार बजट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में अंत्योदय और लोकहित की झलक साफ दिखाई देगी। यह बजट राज्य के सभी वर्गों के लिए होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें