फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः हरियाणावासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, 14 मई तक बूंदाबांदी और अंधड़ के आसार

Tue, 12 May 2020 01:44 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक/हिसार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में मई माह में दस दिन के भीतर तीन बार मौसम बदल चुका है। जैसे ही पारा 40 पार होता है पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन


इस कारण बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि हो रही है। नतीजतन अधिकतम तापमान भी अभी तक थमा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार को सिरसा में सर्वाधिक तापमान रहा। वहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी कभी धूप तो कभी बादल छाये रहे।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
12 मई - बादल, बारिश
13-14 मई - अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि
15-16 मई - आंशिक बादल

किसानों को सलाह
एचएयू हिसार के कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को भी नरमा बिजाई के दौरान बदलते मौसम का ध्यान रखने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें