फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला कबड्डी को मिलेगी पहचान, हरियाणा ने होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन से किया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए अनुभवों, कौशल, तकनीकों का होगा आदान-प्रदान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारत के स्वदेशी खेल कबड्डी को बढ़ावा देने और महिला कबड्डी के विकास व प्रचार के लिए हरियाणा सरकार ने रविवार को होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (हिपसा) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यहां चंडीगढ़ में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, नई दिल्ली के हरियाणा भवन के आवासीय आयुक्त डी. सुरेश और खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वी उमाशंकर ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य भारत के बाहर महिला कबड्डी को बढ़ावा देना है, जिसमें प्रवासी भारतीय महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ ओलंपिक में कबड्डी के खेल को शामिल करने की इच्छा है। एमओयू में राज्य सरकार और हिपसा के बीच एथलीटों और टीमों के प्रशिक्षण और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग शामिल हैं। दोनों पक्षों की ओर से अनुभवों, कौशल, तकनीकों, सूचना और ज्ञान का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। इसके अलावा, कबड्डी के खेल में कोच, खेल प्रशासकों, टेक्नीशियनों और खेल सहायता कर्मियों के दौरे और प्रशिक्षण का भी आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही महिला कबड्डी के क्षेत्र में खेल की शिक्षा, खेल प्रबंधन और खेल बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, आवश्यक शारीरिक शिक्षा और फिटनेस के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और अनुसंधान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों पक्षों की ओर से युवा प्रतिनिधिमंडल खेल के लिए 10 दिनों की अवधि के लिए दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें