हरियाणा में जनवरी से ग्राम पंचायतों द्वारा सफाई कर्मियों को बढ़ा हुआ मेहनताना दिया जाएगा।
हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने जनवरी से न्यूनतम मजदूरी दर 8100 रुपये निर्धारित कर दी है।
साथ ही ग्राम पंचायतों द्वारा नियुक्त सफाई क र्मियों को दिया जाने वाला मेहनताना भी जनवरी, 2014 से 4848 से बढ़ाकर 8100 रुपये किया गया है।
इसके अलावा हरियाणा में जनवरी से ग्रामीण चौकीदारों को 2500 के स्थान पर 3500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।