हरियाणा में आज से 10 जिलों में परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी। 29 अलग-अलग रूट के लिए समय सारिणी अनुसार बसें रवाना होंगी। पंचकूला बस अड्डे से सबसे अधिक नौ रूट संचालित होंगे। सभी रूट पर बुकिंग केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। एक बस में केवल 30 यात्री ही बैठेंगे। बस निर्धारित बस अड्डे से चलकर दूसरे जिले के बस अड्डे पर ही रुकेगी।