फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से राहत: एक दिन में हरियाणा में 11637 पॉजिटिव मिले, 15728 हुए स्वस्थ

Wed, 12 May 2021 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंगलवार को कोरोना से 144 मरीजों की मौत हुई। रोहतक में 18, महेंद्रगढ़ 16, करनाल 14, गुरुग्राम में 13, हिसार 12, भिवानी 10, अंबाला 9, फरीदाबाद-जींद 8-8, पंचकूला-चरखी दादरी 6-6, कुरुक्षेत्र 5, सोनीपत, यमुनानगर व फतेहाबाद 3-3, सिरसा 2, पानीपत- झज्जर में 4-4 कोरोना मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण कोरोना महामारी के बीच राहत का संदेश मिल रहा है। मंगलवार को हरियाणा में 11,637 नए केस आए और 15,728 लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश के 16 जिलों में पहली बार संक्रमण के नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन

रिकवरी दर सोमवार के मुकाबले 81 से बढ़कर 82.05 प्रतिशत हो गई। मंगलवार को संक्रमण दर भी घटकर 21 प्रतिशत आ गई, हालांकि औसत संक्रमण दर 8.07 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव केस 1,08,997 हो गए हैं।

रोहतक और महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक मौत
मंगलवार को कोरोना से 144 मरीजों की मौत हुई। रोहतक में 18, महेंद्रगढ़ 16, करनाल 14, गुरुग्राम में 13, हिसार 12, भिवानी 10, अंबाला 9, फरीदाबाद-जींद 8-8, पंचकूला-चरखी दादरी 6-6, कुरुक्षेत्र 5, सोनीपत, यमुनानगर व फतेहाबाद 3-3, सिरसा 2, पानीपत- झज्जर में 4-4 कोरोना मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन

4187 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर
प्रदेश में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कुल 11,914 ऑक्सीजन बेड और 4,706 वेंटिलेटर/आईसीयू बेड की व्यवस्था है। प्रदेश में 9,523 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 4,187 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें