फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस में खिलाड़ियों के लिए निकली 447 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल से 1 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन

Sat, 09 Mar 2024 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

आयोग की ओर से संयुक्त पात्रता परीक्षा पास की अनिवार्यता की गई है।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में खेल कोटे के 447 पदों की भर्ती निकाली है। आयोग ने भर्ती शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 1 मई अंतिम तिथि होगी। खेल कोट के साथ घुड़सवार पुलिस दस्ते में भी 66 पुरुष सिपाहियों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


खेल कोटे के तहत विभिन्न विभागों की भर्ती में आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन (ओएसपी) और एलिजिबल स्पोर्ट्स पर्सन (ईएसपी) आवेदन कर सकेंगे। घुड़सवार पुलिस बल में पुरुष सिपाहियों के पदों की भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 26, अनुसूचित जाति के लिए 11, पिछड़ा वर्ग-ए के लिए आठ, पिछड़ा वर्ग-बी के लिए पांच और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 और पूर्व सैनिकों के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें