फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन आक्रमण: 3500 जवानों ने मारे छापे, 964 को पकड़ा, 710 FIR दर्ज

Tue, 06 Sep 2022 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इससे पहले 18 जुलाई को पुलिस ऑपरेशन आक्रमण वन के नाम से अभियान चलाया था। इसमें 604 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह का विशेष अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस ने डेढ़ माह में दूसरी बार बदमाशों के खिलाफ आक्रमण ऑपरेशन चलाया। प्रदेशभर में एक साथ की गई छापेमारी के दौरान 964 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 710 एफआईआर दर्ज की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, नशा बरामद किया गया। इसके अलावा, नूंह में अवैध खनन में लगे 25 डंपर भी पुलिस ने जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


लगभग 3500 पुलिस कर्मियों की 645 टीमों ने कई स्थानों पर छापा मारा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, उपकरणों और अन्य वस्तुओं की जांच के लिए प्रदेश के जेल परिसरों में भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीमों ने 45 उद्घोषित अपराधियों और 34 बेल जंपर्स को काबू किया। 

पकडे़ गए ये बदमाश कई मामलों में वांछित थे। पानीपत जिले में सर्वाधिक 116 आरोपी गिरफ्तार किए गए, वहीं गुरुग्राम में 108 और अंबाला में 102 को काबू किया गया। इसी प्रकार, सर्वाधिक 24 पीओ और बेल जंपर्स सोनीपत जिले में दबोचे और 9 को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 67 अवैध हथियार और 36 कारतूस बरामद किए गए। साथ ही पुलिस टीमों ने 409.32 ग्राम हेरोइन, 488 ग्राम चरस, 13.5 किलो गांजा, 75 ग्राम अफीम, 31.1 ग्राम स्मैक, 9.02 किलो चूरा पोस्त, 6 नशीले इंजेक्शन और 90 प्रतिबंधित गोलियां भी बरामद की।

विज्ञापन

इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 3910 बोतल देशी शराब, 5240 बोतल अंग्रेजी शराब, 1786 बोतल बीयर, 1671 लीटर लिसिट, 330 लीटर अवैध नकली शराब और 2073 लीटर लाहन जब्त किया। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 9.27 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की। 

बता दें कि इससे पहले 18 जुलाई को पुलिस ऑपरेशन आक्रमण वन के नाम से अभियान चलाया था। इसमें 604 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह का विशेष अभियान जारी रहेगा। प्रत्येक जिले में बदमाशों व असामाजिक तत्वों के भागने की गुंजाइश छोड़े बिना उन पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
 
कल हमारा 'ऑपरेशन आक्रमण-2' चला। जिसमें ड्रग्स, अवैध तरीके से शराब की बिक्री, जुआ आदि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इसके तहत पूरे प्रदेश में करीब 700 मुकदमें दर्ज किए गए और 1000 के करीब लोगों को गिरफ्तार किया गया। ओपी सिंह, एडीजीपी (अपराध), हरियाणा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें