भूना में मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हरियाणा के फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल में जिला परिषद के 78 वार्डों सहित ब्लाक समिति के 559 सीटों का चुनाव छुटपुट विवादों के अलावा शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ। इस चुनाव में 2227319 मतदाताओं में 1569736 वोटरों ने शाम छह बजे तक मतदान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन चारों जिलों में कुल 73 प्रतिशत मतदान हुआ, इनमें छह बजे तक फरीदाबाद में 65.1, फतेहाबाद में 75.7,हिसार में 68.0 और पलवल में 71.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि कई जिलों में छह बजे के बाद भी मतदान के लिए मतदाता कतारों में लगे रहे।
पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में अब 25 नवंबर को इन्हीं चारों जिलों में पंच सरपंच के चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह के मुताबिकसभी जिलों में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं।
अब इसके बाद 27 नवंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। बहरहाल 22 जिलों में जिला परिषद और ब्लाक समिति की सीटों पर चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है। बहरहाल जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है,इसका पता 27 नवंबर को ईवीएम का पिटारा खुलने के बाद लगेगा।