फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Panchayat Election Result: 22 जिला परिषदों व 143 पंचायत समितियों के नतीजे आज, सुबह आठ बजे से मतगणना

Sun, 27 Nov 2022 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रत्येक मतगणना केंद्र पर अधिकतम 14 और कम से कम 10 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। इन पर काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर होंगे। पुलिस व सामान्य पर्यवेक्षक पूरी मतगणना प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव 2022: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। जिला परिषद की 411 और पंचायत समिति की 3081 सीटों के लिए चुनाव हुआ है। सुबह आठ बजे से सभी 22 जिलों में एक साथ मतगणना शुरू होगी। नौ बजे तक बैलेट पेपर गिने जाएंगे। नौ बजे के बाद ईवीएम की मतगणना होगी। 

विज्ञापन


दोपहर तक राजनीतिक परिदृश्य साफ हो जाएगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह के मुताबिक प्रत्येक मतगणना केंद्र पर अधिकतम 14 और कम से कम 10 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। इन पर काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर होंगे। पुलिस व सामान्य पर्यवेक्षक पूरी मतगणना प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी रखेंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी ताकि उम्मीदवारों एवं आम जनता का निष्पक्ष चुनाव पर भरोसा बना रहे।

इस वेबसाइट पर देख सकते हैं नतीजा- https://secharyana.gov.in 

चार जिलों में आईएएस-आईपीएस पर्यवेक्षक

  • पलवल- विकास यादव
  • महेंद्रगढ़- डॉ. एम रवि किरण
  • नूंह- अजय कुमार 
  • जींद- ममता 

विज्ञापन

पार्टी सिंबल पर चुनाव

  • भाजपा- 102
  • आप- 100
  • इनेलो- 72
  • जजपा- 3

रोचक मुकाबला: कर्ण चौटाला बनाम गगनदीप

विज्ञापन

सिरसा के वार्ड नंबर दो में इनेलो महासचिव अभय चौटाला के बेटे कर्ण के सामने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के बेटे गगनदीप भाजपा के टिकट पर हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें