फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: स्वास्थ्य विभाग का कारनामा, सैंपल लिए बिना ही युवक को बता दिया पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2020 09:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (हरियाणा)

सार

  • मोबाइल पर फोन कर घर को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की भी दी सूचना
  • असंध नागरिक अस्पताल में जांच को गया था एचडीएफसी का सिक्योरिटी गार्ड 
  • एक दिन पहले बिना सैंपल लिए ही डॉक्टरों ने लौटा दिया था वापस
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असंध के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें एक युवक का सैंपल लिये बिना ही उसे पॉजिटिव बता दिया गया। यही नहीं पटवारी ने उसे फोन कर बैरिकेडिंग कर कंटेनमेंट जोन बनाने की भी सूचना दे दी। परेशान युवक और परिजनों ने आपत्ति और नाराजगी जतायी तो नागरिक अस्पताल की ओर से दोबारा जांच की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को सैंपल देने आए गांव पंगाला निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बैंक के निर्देशानुसार वह और उसके अन्य साथी अपना कोरोना टेस्ट करवाने नागरिक अस्पताल गए थे। जब वह गए थे तो उनकी हिस्ट्री और अन्य जानकारी उनसे लेकर फॉर्म भरा गया था। 

उसके मोबाइल पर सैंपल लेने का मैसेज भी आ गया था लेकिन डॉक्टरों ने यह कहकर उसे वापस भेज दिया कि आज के सैंपल पूरे हो गए। उसका और उसके साथियों को कोई सैंपल नहीं लिया गया। इसके बाद मंगलवार को उसके मोबाइल पर अस्पताल से फोन आया कि उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि उसका केवल रजिस्ट्रेशन ही हुआ था। सैंपल मंगलवार को लिया जाना था। इससे सैंपल देने आए लोगों में अस्पताल के स्टाफ सदस्यों के प्रति रोष है। 

युवक को अगर गलती से पॉजिटिव रिपोर्ट बता दिया गया है तो उसकी जांच की जाएगी। अस्पताल में टेस्ट के लिए नाम लेकर बुलाया जाता है। गलती होने की संभावना बहुत कम होती है। अगर फिर भी ऐसा हुआ है तो दोबारा टेस्ट किया जाएगा और स्टाफ सदस्यों को विशेष तौर पर हिदायत दी जाएगी।  -डॉ. संदीप ऑबरोल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल असंध 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें