हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 11,000 से पार हो गई है। 24 घंटे में 390 नए केस मिले हैं जबकि 359 मरीज ठीक भी हुए हैं 9 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11025 हो गई है। जिसमें से 5916 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि संक्रमण से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 169 हो गई है। संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 53.66 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण की दर भी बढ़कर 5.07 प्रतिशत हो गई है।
गुरुग्राम में 85, फरीदाबाद में 176, रोहतक में 31, अंबाला में 10, भिवानी में 19, करनाल में 10, हिसार में 2, महेंद्रगढ़ में 7, झज्जर में 7, रेवाड़ी में 22, कुरुक्षेत्र में 3, पंचकूला में 9, जींद में 4, सिरसा में 3 व कैथल में 2 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
अब तक गुरुग्राम में 4512, फरीदाबाद में 2413, सोनीपत में 866, झज्जर में 174, रोहतक में 458, अंबाला में 283, पलवल में 263, भिवानी में 244, करनाल में 228, हिसार में 203, महेंद्रगढ़ में 200, झज्जर में 192, रेवाड़ी में 170, नूंह में 139, पानीपत में 134, कुरुक्षेत्र में 107 ,फतेहाबाद में 93, पंचकूला में 96, जींद में 91, सिरसा में 86, यमुनानगर में 82, कैथल में 70 व चरखी दादरी में 60 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 2627, फरीदाबाद में 1052, सोनीपत में 486, रोहतक में 216, अंबाला में 161, पलवल में 155, भिवानी में 85, करनाल में 121, हिसार में 96, महेंद्रगढ़ में 125, झज्जर में 129, रेवाड़ी में 46, नूंह में 116, पानीपत में 89, कुरुक्षेत्र में 65, फतेहाबाद में 57, पंचकूला में 41, जींद में 36, सिरसा में 65, यमुनानगर में 34, कैथल में 52 व चरखी दादरी में 43 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।