हरियाणा के 16 जिलों में 386 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 9218 हो गई है। जबकि 40287 मरीज मेडिकल सर्विलांस के दायरे में है। 24 घंटों में 604 मरीज ठीक भी हुए हैं। ठीक होने वाले मरीज अब 4556 हो गए हैं। जबकि 6287 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है।
गुरुग्राम में 1 व फरीदाबाद में 3 और मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 134 हो गई है। संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 49.43 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण की दर 4.69 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें- शहीद को मां और बेटी ने दिया कंधा, पत्नी से कहा था- सेना का नमक चुका सकूं तो मैं भाग्यशाली
गुरुग्राम में 129, फरीदाबाद में 35, सोनीपत में 51, झज्जर में 9, अंबाला में 25, पलवल में 12, पानीपत में 2, पंचकूला में 3, करनाल में 12, यमुनानगर में 9, फतेहाबाद में 6, भिवानी में 24, रोहतक में 32, हिसार में 6, रेवाड़ी में 23 व कुरुक्षेत्र में 8 नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक गुरुग्राम में 3991, फरीदाबाद में 1842, सोनीपत में 719, झज्जर में 167, नूंह में 117, अंबाला में 237, पलवल में 232, पानीपत में 111, पंचकूला में 61, जींद में 80, करनाल में 187, यमुनानगर में 69, सिरसा में 80, फतेहाबाद में 89, भिवानी में 163, रोहतक में 378, महेंद्रगढ़- नारनौल में 141, हिसार में 163, रेवाड़ी में 146, चरखी दादरी में 53, कैथल में 61 व कुरुक्षेत्र में 96 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 2171, फरीदाबाद में 596, सोनीपत में 418, झज्जर में 108, नूंह में 107, अंबाला में 109, पलवल में 125, पानीपत में 77, पंचकूला में 32, जींद में 28, करनाल में 90, यमुनानगर में 20, सिरसा में 57, फतेहाबाद में 46, भिवानी में 74, रोहतक में 169, महेंद्रगढ़-नारनौल में 95, हिसार में 89, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 52, कुरुक्षेत्र में 54 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।