अगर उसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो बिना किसी सूचना के पदोन्नति वापस ले ली जाएगी। 69 मौलिक मुख्याध्यापकों व मास्टर का रिकॉर्ड अधूरा है, अगर वह उसे पूरा नहीं करते हैं तो एक साल के बाद उन्हें पदोन्नति योग्य नहीं माना जाएगा। वरिष्ठता के आधार पर इन्हें स्टेशन मिलेगा। 15 दिन के भीतर नई जगह पदभार संभालना होगा।
ये निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक
पदोन्नति पाने वालों में 7 पुलिस निरीक्षकों को उनके कनिष्ठ की पदोन्नत तिथि से पदोन्नत किया गया है। इनमें संजीव कुमार, शक्ति सिंह, सुरिंद्र पाल, दयानंद, राम निवास, रमेश चंद और राज कुमार शामिल हैं। 27 पुलिस निरीक्षकों को तुरंत प्रभाव से पुलिस उप-अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इनमें अजीत सिंह, सुशीला देवी, शमशेर सिंह, रामजीत सिंह, राज कुमार, सुभाष चंद्र, रमेश कुमार, सुरेंद्र श्योराण, गौरव फौगाट, सुनील कुमार, विकास कौशिक, सोमबीर, महेश कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार, संदीप गुलिया, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप दांगी, सुमित कुमार, प्रवीन मलिक, विजय कुमार नेहरा, अरविंद दहिया, जुगल किशोर, रजत गुलिया, सज्जन सिंह, विपिन कादियान और विवेक कुंडु शामिल हैं।