फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh : जीत के बाद मंत्री पद की चाहत में हरियाणा के विधायकों की दिल्ली दौड़, छह ने की मनोहर से मुलाकात

Fri, 11 Oct 2024 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए नवनियुक्त विधायकों ने हाईकमान की परिक्रमा शुरू कर दी है। दिल्ली में वीरवार को कई विधायकों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बड़ी जीत के बाद भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर मंथन शुरू हो गया है। मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए नवनियुक्त विधायकों ने हाईकमान की परिक्रमा शुरू कर दी है। दिल्ली में वीरवार को कई विधायकों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। उधर, मंत्रिमंडल के चेहरों पर चर्चा के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर पहुंचे। इसके बाद वे चंडीगढ़ लौट आए हैं। शपथ ग्रहण 15 अक्तूबर को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में संभावित है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री शुरुआत में शपथ ले सकते हैं। 14वीं विधानसभा के आठ मंत्री चुनाव हार चुके हैं और तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे। सिर्फ दो ही मंत्री विधायकी बचाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल होंगे। मंत्री परिषद में जगह पाने के लिए विधायकों ने दिल्ली की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। भाजपा के छह विधायकों ने वीरवार को दिल्ली में मनोहर लाल से मुलाकात की। इनमें तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी, बल्लभगढ़ से चुने गए मूलचंद शर्मा, दादरी के विधायक सुनील सांगवान, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा और नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी शामिल हैं। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। उनकी मां शक्ति रानी कालका से विधायक चुनी गई हैं। 

सैनी की धर्मेंद्र प्रधान से संभावित चेहरों पर चर्चा
नायब सैनी ने वीरवार को धर्मेंद्र प्रधान से शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर चर्चा की। अब धर्मेंद्र प्रधान मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर आलाकमान से चर्चा करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पहले 12 अक्तूबर को तय हो गया था। समारोह में लोगों को बुलाने के लिए बसें भी बुक हो गई थीं, मगर पीएम मोदी का समय नहीं मिलने पर तारीख बदलकर 15 अक्तूबर कर दी गई। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। 

  • पंचकूला सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परेड ग्राउंड की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। मिट्टी डालकर मैदान को समतल किया जा रहा है। सफेदी और रंग-रोगन का काम भी शुरू कर दिया गया है।

सैनी सबसे पहले पूरा करेंगे 24 हजार नौकरियां देने का वादा 

विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने जनता से बड़ा वादा किया था कि वह दोबारा मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का पत्र जारी करवाएंगे। अब इसका समय आ गया है। प्रदेश में आचार संहिता हटते ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) सक्रिय हो गया है। आयोग किसी भी समय लंबित ग्रुप सी के 24 हजार पदों की भर्ती का परिणाम जारी कर सकता है।

आयोग की टीमें परिणाम तैयार कर चुकी हैं और अब त्रुटियां दूर की जा रही हैं। एचएसएससी ने चुनाव से पहले कई ग्रुपों के परिणाम तो जारी कर दिए थे, लेकिन 24 हजार पदों का परिणाम अटक गया था। इसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति भी मांगी, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। अब आचार संहिता हटते ही एचएसएससी परिणाम जारी करने की तैयारियों में जुट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें