फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य में मंत्रियों को मिली तबादलों की पावर, नए सिरे से होगा बीपीएल सर्वे

Wed, 12 Apr 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana Transfer - फोटो : File Photo
विज्ञापन
देश के एक राज्य में मंत्रियों को एक माह के लिए सरकार ने विभागीय तबादले करने के अधिकार दे दिए हैं। वहीं बीपीएल सर्वे नए सिरे से कराया जाएगा। कई दिनों से तबादलों का अधिकार न मिलने के कारण मंत्री नाराज चल रहे थे। मंगलवार को यह सहमति बनी कि एक माह के लिए यह मंत्री अपने विभागों के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के तबादले कर सकेंगे।
विज्ञापन


जबकि प्रथम श्रेणी अधिकारियों के तबादलों का अधिकार मुख्यमंत्री को ही होगा। मंत्री समूह की साप्ताहिक बैठक में सरकार ने यह निर्णय लिया है। सूबे में बीपीएल परिवारों का नए सिरे से सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद अपात्र परिवारों के नाम पर कैंची चलेगी। जिसके बाद बीपीएल परिवारों की नई सूची बनवाकर फर्जीवाड़ा बंद किया जाएगा।

बैठक में मंत्रियों ने यह मुद्दा उठाया कि कम उम्र होने के बावजूद बुढ़ापा पेंशन ले रहे लोगों पर 12 फीसदी पेनाल्टी का प्रावधान है। यह व्यक्ति अपात्रता की श्रेणी में आते हैं। सरकार का पेनाल्टी लगाने का निर्णय सही है, लेकिन विपक्ष उसे दूसरे ढंग से प्रोजेक्ट कर रहा है। लिहाजा सरकार ने यह पेनाल्टी समाप्त कर भविष्य के लिए ताकीद कर दिया है कि भविष्य में ऐसा कोई मामला सामने आया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल सर्वे के लिए गठित हुई समिति

मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
बीपीएल सर्वे का मुद्दा उठते ही मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया क्योंकि उनके सामने जिलों के दौरो में भी यह मुद्दा सामने आ चुका है। बीपीएल के मामलों के अध्ययन के लिए कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कैबिनेट समिति का गठन किया है। इस कमेटी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता को भी शामिल किया गया है।

जीएसटी बिल पास कराने के लिए विशेष सत्र
हरियाणा में एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होगी। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री समूह की साप्ताहिक बैठक में तय हुआ कि जीएसटी बिल को पास कराने के लिए हरियाणा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाए। यह सत्र अप्रैल के अंतिम सप्ताह में या अथवा मई में बुलाए जाने की संभावना है।

मंत्रियों की ड्यूटी लगाई
गेहूं की खरीद का जायजा लेने के लिए सरकार ने मंत्रियों की भी ड्यूटी लगा दी है। प्रदेश की मंडियों का दौरा कर मंत्री यहां से फीडबैक लेंगे और अधिकारियों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान करवाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें