फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: पांच साल में मंत्रियों के खजाने भरे, अनूप धानक की संपत्ति में 375 फीसदी की बढ़ोतरी

Thu, 19 Sep 2024 08:22 AM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले पांच साल से सत्ता का सुख भोग रहे हरियाणा के मंत्रियों की संपत्ति में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। अनूप धानक की संपत्ति जहां 375 फीसदी बढ़ी है वहीं असीम गोयल की संपत्ति में 260 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
अनूप धानक, असीम गोयल, जेपी दलाल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल में मनोहर लाल और सैनी सरकार के मंत्रियों व पूर्व मंत्रियों की संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है। इसका खुलासा चुनाव लड़ रहे मंत्रियों के चुनावी हलफनामे में हुआ है। 

विज्ञापन


जिस मंत्री की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है, वह उकलाना से भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार अनूप धानक हैं। पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब 375 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2019 में उनकी संपत्ति 1.39 करोड़ थी, जो बढ़कर 6.59 करोड़ पहुंच गई है। वह पूर्व सीएम मनोहर लाल की सरकार की कैबिनेट में पुरातत्व व संग्रहालय राज्य मंत्री थे। वह करीब साढ़े चार साल तक मंत्री पद पर रहे थे। 

वहीं, किसी मंत्री की संपत्ति में कमी आई है तो वह पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह हैं। पांच साल में उनकी संपत्ति में नौ फीसदी की कमी दर्ज की गई है। पिछले साल के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 27.08 करोड़ थी। इस चुनाव में उन्होंने हलफनामा में अपनी दौलत करीब 24.04 करोड़ दर्शाई है। वह रानियां सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


असीम गोयल की संपत्ति में 260 फीसदी की बढ़ोतरी

सैनी सरकार के परिवहन व बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल की संपत्ति में करीब 260 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। अंबाला सिटी से चुनाव लड़ रहे गोयल की 2019 में संपत्ति करीब साढ़े पांच करोड़ थी, जो बढ़कर करीब 20 करोड़ पहुंच गई है। पांच साल में उनकी संपत्ति में 260 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वह दो बार से विधायक हैं। 

सबसे अमीर मंत्री दुष्यंत चाैटाला

मनोहर व सैनी सरकार में सबसे अमीर मंत्री पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रहे हैं। उनके पास आबकारी एवं कराधान, लोक निर्माण, नागरिक उडड्यन विभाग समेत अन्य विभाग थे। 2019 में उनकी संपत्ति करीब 72 करोड़ थी। पांच साल में उनकी संपत्ति 64 फीसदी बढ़कर करीब 122 करोड़ पहुंच गई है। हरियाणा सरकार के दूसरे सबसे अमीर मंत्री जेपी दलाल थे। पांच साल में उनकी संपत्ति 52 फीसदी बढ़कर 116 पहुंच गई है। 2019 में उनकी संपत्ति करीब पौने 77 करोड़ रुपये थी।

सीएम सैनी भी मालामाल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी संपत्ति करीब तीन करोड़ 58 लाख थी, जो 62 फीसदी बढ़ कर करीब पांच करोड़ 81 लाख पहुंच गई है। वहीं, बल्लभगढ़ से चुनाव लड़ रहे मूल चंद शर्मा की संपत्ति में करीब 169 फीसदी का इजाफा हुआ है। पांच साल पहले उनकी संपत्ति करीब साढ़े 12 करोड़ थी, जो 169 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ साढ़े 33 करोड़ पहुंच गई है।

इन मंत्रियों की संपत्ति में इजाफा कम

सरकार के कुछ ऐसे मंत्री भी हैं, जिनकी संपत्ति में कोई खास बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। इनमें पूर्व गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हैं। पांच साल पहले उनकी संपत्ति करीब सवा करोड़ थी, जो बढ़कर करीब डेढ़ करोड़ दर्ज की गई है। वहीं, मनोहर सरकार में महिला एंव बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा की संपत्ति पांच साल पहले करीब ढाई करोड़ थी, जो बढ़कर करीब पौने तीन करोड़ दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंत्री                         2019             2024            कितने फीसदी

नायब सिंह सैनी         3.58             5.81                62
दुष्यंत चौटाला           74.77           122.58             64
जेपी दलाल              76.76           116.51            52
कंवरपाल गुर्जर          4.31              7.21               75
मूल चंद शर्मा            12                  33                162
असीम गोयल           5.64              20.30              260
अनूप धानक             1.39              6.59               375
देवेंद्र बबली              36               54.94               52
ओपी यादव              1.5               4.73                205
रंजीत चौटाला           27.08            24.04             नौ फीसदी की कमी
कमलेश ढांडा            2.62             2.86                 नौ
सुभाष सुधा               5.62            9.84                सात
अनिल विज              1.17             1.50                28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें