गौरतलब है कि दिल्ली में सीएए के विरोध में पिछले चार दिन से जबरदस्त हिंसा हो रही है। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 से ज्यादा हो गई है। वहीं घायलों की संख्या 250 से ज्यादा हो गई है। हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए सख्त टिप्पणियां की हैं।
दूसरी ओर, हालातों को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने हिंसाग्रस्त इलाकों को दौरान किया और गृहमंत्री अमित शाह को हालातों से अवगत कराया। इस समय अधैसैनिक बलों की 45 कंपनियां दिल्ली में तैनात कर दी गई हैं।
जाफराबाद, मौजपुर, सीलमपुर और बाबरपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है। दिल्ली पुलिस भी हालात सुधारने में दिन रात जुटी हुई है।