फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: अब नहीं लगेगा अनिल विज का जनता दरबार, गृह मंत्री ने खुद ही बताई वजह

Sun, 26 Mar 2023 07:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अनिल विज अब शनिवार को जनता दरबार नहीं लगाएंगे। विज ने कहा है कि वह अपने हलके अंबाला के लोगों की समस्याओं का लगातार निदान करते रहेंगे। हर शनिवार को विज अंबाला में खुला दरबार लगाते रहे हैं और इसमें सैकड़ों की संख्या में फरियादी आते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हर शनिवार को लगने वाला जनता दरबार अब नहीं लगेगा। यह फैसला खुद अनिल विज ने लिया है। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को रोजाना दो घंटे तक लोगों की समस्याओं को सुनने का आदेश दिया है। वह आदेश का स्वागत करते हैं। 

विज्ञापन


विज ने यह भी कहा है कि ऐसा वह बहुत समय से चाहते थे और उनकी यह मंशा पूरी हो गई है। यही वजह है कि अब वह हर शनिवार को जनता दरबार नहीं लगाएंगे। विज ने ये भी कहा है कि वह अपने हलके अंबाला के लोगों की समस्याओं का लगातार निदान करते रहेंगे। हर शनिवार को विज अंबाला में खुला दरबार लगाते रहे हैं और इसमें सैकड़ों की संख्या में फरियादी आते हैं। 

दरबार में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग से लेकर अन्य विभागों की शिकायतें आती रही हैं। अगर कोई पुलिस अधिकारी बात नहीं सुनता था तो शिकायतकर्ता विज के दरवार में पहुंच तक न्याय मांगता था। ऐसे दर्जनभर मामले हैं, जिनमें विज ने पीड़ितों की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया और जिला पुलिस कप्तानों तक की खिंचाई कर चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि सभी डीसी और एसपी समेत फील्ड अधिकारी सुबह 11 बजे से 2 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान सरकार कोई वीडियो कॉन्फ्रेंस या बैठक भी नहीं आयोजित करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें