फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की निधि सिवाच बनीं जज, हासिल की 5वीं रैंक, राजस्व विभाग चंडीगढ़ में हैं तैनात

Wed, 05 Feb 2020 09:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने का जज्बा और जुनून हो तो सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। यह कहावत हिसार के सेक्टर-13 निवासी निधि सिवाच ने हरियाणा न्यायिक सेवा की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर साबित कर दिखाया। मूलरूप से फतेहाबाद के गांव गोरखपुर की रहने वाली निधि वर्तमान में राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए कार्यरत हैं। हरियाणा न्यायिक सेवा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। 

विज्ञापन


राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए सेवाएं दे रहीं निधि
इससे पहले निधि सिवाच ने वर्ष 2015-16 में आयोजित एडीए की परीक्षा में हरियाणा भर में पहला स्थान प्राप्त किया था। निधि ने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई हिसार स्थित जिंदल मॉडर्न स्कूल से की। पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई कर चुकी निधि वर्तमान में राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए अपनी सेवाएं दे रहीं है। 

निधि के पिता धर्मपाल सिवाच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मैनेजर के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं उनकी मां सरोज बाला गृहिणी हैं। हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने पर निधि सिवाच ने बताया कि एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल जज बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य बनाकर पूरी तन्मयता से अध्ययन और तैयारी की जाए तो सफलता मिलना निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें