हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका अहम मौकों पर ट्वीट कर व्यवस्था पर निशाना साधने का अवसर कभी नहीं चूकते हैं। वीरवार को एजेएल कंपनी को दोबारा प्लाट आवंटन मामले में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य केखिलाफ सीबीआई के केस दर्ज करने के बाद खेमका ने ट्वीट कर अपने मन की बात कही।
उन्होंने लिखा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जांच आयोग का गठन निर्रथक अभ्यास होता है। इससे होने वाली देरी और प्रक्रियात्मक मोलभाव अपराध का व्हाइटवॉश कर देते हैं। इसके मायने निकाले जा रहे हैं कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुई अनियमितताओं के मामले में जांच आयोगों के गठन को खेमका औचित्यहीन मानते हैं।