फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉक्टर खुद के साथ-साथ समाज के लिए भी फिक्रमंद होता है'

Sun, 31 Jan 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि डॉक्टर समाज का एक ऐसा वर्ग है, जो खुद के बारे में सोचने के साथ-साथ समाज की फिक्र रखता है। लोगों के प्रति उनकी जो जिम्मेदारी है, उसे वह बखूबी निभा रहे हैं। ऐसे लोगों को सम्मान देकर अमर उजाला ने एक सार्थक प्रयास किया है।
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला की ओर से ऐसे डॉक्टरों को सम्मानित किया गया, जिनका चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ समाजसेवा में विशेष योगदान रहा है। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने ट्राइसिटी के 30 से ज्यादा डॉक्टरों को सम्मानित किया।

चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यूए मैरियट में आए करीब 150 से ज्यादा डॉक्टरों को संबोधित करते हुए विज ने कहा कि दुनिया में चार तरह के लोग होते हैं। पहला, जो सिर्फ दूसरों के लिए सोचते हैं। दूसरा, जो स्वयं के साथ समाज के बारे में सोचते हैं। तीसरा, सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। चौथा, न तो अपने बारे में सोचते हैं और न ही दूसरों के बारे में। जो सिर्फ दूसरों के बारे में सोचते हैं, ऐसे लोग लाखों-करोड़ों में एक होंगे। जो दूसरी श्रेणी के लोग हैं, वह समाज की सर्वश्रेष्ठ श्रेणी है। इस श्रेणी में डॉक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर ही एक ऐसा वर्ग है, जो अपने पेशे में विशेषता बनाने के साथ समाज की सेवा करता है। अपने व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकालकर पहुंचे विज ने कहा कि समाज आनंदमय तभी बनेगा, जब पड़ोस के घर में भी सुख शांति होगी। समाज में मिठास तभी आएगी, जब दूसरों के दर्द को सुनेंगे और उसे कम करने में उनकी मदद करेंगे। समाज के प्रति हम सबकी कुछ न कुछ जिम्मेदारी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ हमें निभानी होंगी।

सनसनीखेज खबरें नहीं बनाता अमर उजाला
इस खास मौके पर अनिल विज ने कहा कि अमर उजाला एक ऐसा व्यावसायिक अखबार है, जो अपने सभी सरोकारों को जिम्मेदारी के साथ निभा रहा है। अखबार की खबरें समाज को दिशा देने का काम कर रही हैं। पूरी दुनिया को अखबार ने 15 पन्ने में समेट दिया है। हर तबके की खबरें होती हैं। खास बात यह है कि ये अखबार कभी भी खबरों को सनसनीखेज नहीं बनाता। ग्रामीण सरकारी स्कूलों के होनहार बच्चों को सम्मानित करना और ब्लड डोनेशन जैसे कार्यक्रम की जितनी भी सराहना की जाए, उतनी कम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें