फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम 10 दिन तक न्यूयार्क और कनाडा से सरकार चलाएंगे

Sun, 16 Aug 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विदेश रवाना हो गए। वे न्यूयार्क और कनाडा जाएंगे। 25 अगस्त तक वे वहां रहेंगे और वहीं से सरकारी कामकाज देखेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री खुद करेंगे।
विज्ञापन


यह खुलासा उन्होंने कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में किया। डिजिटल इंडिया की तर्ज पर वे डिजिटल हरियाणा का पूरा प्रयोग करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय उनके साथ होगा।

आवश्यक फाइलें भी सूचना तकनीक से उनके पास पहुंच जाएंगी। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और उद्योगपतियों की टीम भी गई है।
विज्ञापन

विदेशी निवेश की भरपूर संभावनाएं तलाशेंगे

इन दस दिनों में सीएम खट्टर विदेशी निवेश की भरपूर संभावनाएं खोजेंगे। मुख्यमंत्री ने विदेश जाने से पहले दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है।

विदेश रवानगी से पहले वे मंत्रिमंडल के साथ आवश्यक पहलुओं पर विचार विमर्श करेंगे। उनके विदेश दौरे के दौरान सरकार को किन परिस्थितियों से कैसे निपटना है यह मंत्र वे देकर जाएंगे। पंचायत चुनाव और जाट आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण मसलों पर इस दौरान चर्चा संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें