फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टूरिज्म डे पर टूरिस्टों के लिए तोहफा, घूमने निकलने से पहले पढ़ें

Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकार विश्व पर्यटन दिवस पर टूरिस्टों को बहुत बड़ा तोहफा दे रही है। घूमने के लिए निकलने से पहले खबर जरूर पढ़ लें। हरियाणा पर्यटन विभाग ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेश के पर्यटक परिसरों में भोजन और ठहरने पर छूट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन के प्रधान सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने बताया कि कर्ण लेक, करनाल; मेगपाई, फरीदाबाद और एथनिक इंडिया, राई में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल किए जाएंगे। फेस्टिवल के दौरान अतिथियों को दक्षिण भारतीय, चाइनीज़, राजस्थानी, मुगलई, हैदराबादी और अवधी व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के लिए होगी विशेष प्रतियोगिताएं

टूरिस्ट्स से पैक नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यटन दिवस समारोह के तहत 27 सितम्बर को पर्यटन परिसरों पर खास तरह की रोशनी होगी, जबकि विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर पर्यटन एवं सत्कार विभाग की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा भी उपस्थित रहेंगी।

हरियाणा पर्यटन के प्रबंध निदेशक समीर पाल सरो ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए निजी-सार्वजनिक भागीदारी(पीपीपी) मोड  के तहत अनेक परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें