फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट हत्याकांड: हरियाणा सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, गोवा के गृह सचिव को लिखा पत्र

Mon, 29 Aug 2022 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को रिंकू ढाका ने मिल कर यह बताया था कि सुखविंद्र और सुधीर के नाम तो सामने आ चुके हैं लेकिन अभी कई और सफेदपोश हैं, जो इस हत्याकांड में शामिल हैं। सोनाली की मौत महज एक हादसा नहीं है। इसलिए आप इस हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाएं।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हरियाणा सरकार सीबीआई जांच करवाने को तैयार है। सरकार ने गोवा सरकार को सीबीआई जांच के लिए संस्तुति दे दी है। हरियाणा के गृह विभाग की ओर से गोवा के गृह सचिव को लिखे गए पत्र में साफ कर दिया गया है कि सोनाली भाजपा की नेता थीं और 2013 में भाजपा के टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ी थीं। इसलिए सरकार की ओर से इस मामले में सीबीआई जांच की सकारात्मक सिफारिश की जाती है।

विज्ञापन


सरकार ने यह संस्तुति सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर की है। बीते कल मुख्यमंत्री मनोहर लाल को रिंकू ढाका ने मिल कर यह बताया था कि सुखविंद्र और सुधीर के नाम तो सामने आ चुके हैं लेकिन अभी कई और सफेदपोश हैं, जो इस हत्याकांड में शामिल हैं। सोनाली की मौत महज एक हादसा नहीं है। इसलिए आप इस हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाएं।

रिंकू की शिकायत को आधार मानते हुए सीएम ने यह पत्र गृह विभाग को भेज दिया था। इसके बाद आज गृह मंत्री अनिल विज ने मामले में संज्ञान लेते हुए गोवा के मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच के लिए लिख दिया है। विज ने बताया कि गोवा पुलिस जब भी हरियाणा आएगी हमारी पुलिस उनका पूरा सहयोगी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें