फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग, चार आईएएस व नौ एचसीएस अधिकारी तैनात

Fri, 07 May 2021 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आईएएस राजनारायण कौशिक को जिला गुरुग्राम आवंटित किया गया है। महावीर कौशिक सिरसा में जिम्मा संभालेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने जिला प्रशासन को कोविड-19 के खिलाफ अपनी जंग और मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से चार आईएएस और नौ एचसीएस अधिकारियों को तैनात किया है। राज्य को ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति की निगरानी के लिए दो आईएएस अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


पांच एचसीएस अधिकारियों के स्थान पर अन्य अफसरों को तैनात किया गया है। आईएएस राजनारायण कौशिक को जिला गुरुग्राम आवंटित किया गया है। महावीर कौशिक सिरसा में जिम्मा संभालेंगे। अजय सिंह तोमर को फरीदाबाद जिला आवंटित किया गया है। शक्ति सिंह रोहतक में व्यवस्था देखेंगे। 

एचसीएस अधिकारियों में निर्मल नागर को जिला चरखी दादरी दिया गया है। सतिंदर सिवाच कैथल में सहयोग देंगे। शिखा को जिला झज्जर आवंटित किया गया है। दलजीत सिंह जिला भिवानी में व्यवस्था देखेंगे। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संदीप कुमार को जिला फरीदाबाद आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


अनिल कुमार दून जींद में कोविड से लड़ाई में सहयोग देंगे। दर्शन कुमार को जिला सिरसा आवंटित किया गया है। मयंक भारद्वाज जिला फतेहाबाद में जिम्मेदारी संभालेंगे है। चंद्रकांत कटारिया को जिला फरीदाबाद आवंटित किया गया है। मनोज खत्री जिला रेवाड़ी, डॉ. किरण सिंह को जिला पानीपत, सुशील कुमार को जिला पानीपत आवंटित किया गया है। 

विज्ञापन

नरेंद्र कुमार को जिला करनाल, दीपक कुमार को जिला रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस सुशील सारवान को तरल मेडिकल ऑक्सीजन की उचित आपूर्ति की निगरानी के लिए जिला पानीपत में तैनात किया गया है। आईएएस राजीव रतन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की उचित आपूर्ति की निगरानी के लिए रुडक़ी (उत्तराखंड) में जिम्मा संभालेंगे। अमन कुमार को प्रशासनिक कारणों से इन दायित्व से छूट दी गई है।

कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए सरकार ने की तैयारी
  • सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा को जल्द ही साढ़े तीन लाख टीकों की खेप मिलेगी। सभी सरकारी, निजी अस्पताल बेड, मरीजों और ऑक्सीजन की उपलब्धता पोर्टल पर निरंतर अपडेट करेंगे। होम आइसोलेशन वाले रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति मिलेगी। 
  • कोरोना के स्टेप डाउन मरीजों को सभी सुविधाओं के साथ कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने को प्राथमिकता दी जाएगी। टेस्टिंग सुविधा, क्लीनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जनजागरुकता गतिविधियां विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई जाएंगी।
  • मरीजों को आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा मिलेगी। कोई भी व्यक्ति 1075 पर फोन कर आयुर्वेदिक चिकित्सकों से परामर्श ले सकेगा। यहां वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। 60 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं। 
  • कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद लेगी। इन चिकित्सकों को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एक साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा, कई महामारी विशेषज्ञों को भी भारी भरकम पैकेज पर रखने की तैयारी चल रही है।
  • कोरोना संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने और वापस घर लाने के लिए हरियाणा पुलिस की 440 एसयूवी गाड़ियां आपात
  • सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। 108 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर फोन कर मदद ले सकते हैं। 
  • कोविड से लड़ाई में चार आईएएस और नौ एचसीएस अधिकारी और तैनात कि गए हैं। दो आईएएस अधिकारियों को ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। 
  • कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद लेगी। इन चिकित्सकों को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एक साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा, कई महामारी विशेषज्ञों को भी भारी भरकम पैकेज पर रखने की तैयारी चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें