फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा, प्रदेश सरकार ने मानदेय पांच प्रतिशत बढ़ाया

Tue, 31 Jan 2023 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदेश सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा दिया है। अब उनके मानदेय में 1675 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। हरियाणा के 1186 सरकारी स्कूलों में 15 श्रेणियों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों के मानदेय में पांच प्रतिशत वृद्धि का आदेश दिया है। यह आदेश एक जनवरी 2023 से लागू होगा। अब वोकेशनल शिक्षकों को 30500 की जगह 32025 रुपये मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा दिया है। अब उनके मानदेय में 1675 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। हरियाणा के 1186 सरकारी स्कूलों में 15 श्रेणियों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नौवीं कक्षा से शुरू होता है। इसमें कृषि, ब्यूटी, इंश्योरेंस, बैंकिंग, फाइनेंस, पेशेंट केयर, टेक्सटाइल, इंटरनेट आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद विभिन्न संस्थाओं में इन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप भी कराई जाती है। इसमें दक्षता हासिल कर विद्यार्थी भविष्य में अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।

सभी विभागों, बोर्ड, निगम कर्मियों की हाजिरी बायोमीट्रिक से अनिवार्य
उधर, प्रदेश सरकार ने सभी विभागों, बोर्ड व निगमों आदि में कर्मचारियों की उपस्थिति आधार सक्षम बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली से लगाने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी निर्देश में बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति न लगाने को गंभीर माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें