फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले MBBS, तो अब डेंटल डॉक्टर्स को बीजेपी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Tue, 06 Jun 2017 04:41 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
doctos - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पहले एमबीबीएस को तो अब प्रदेश के डेंटल डॉक्टर्स को हरियाणा की बीजेपी सरकार ने बड़ी सौगात दे दी है, जो रिटायरमेंट से जुड़ी है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने प्रदेश के डेंटल डॉक्टरों की सेवा की आयु सीमा बढ़ा दी है। सरकार ने चार साल का एक्सटेंशन देते हुए यह उम्र 58 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है।
विज्ञापन


एमबीबीएस डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है। एमबीबीएस डाक्टरों की उम्र 58 से बढ़ाकर 65 की जा चुकी है, लेकिन डेंटल सर्जनों को 65 साल की उम्र तक यह लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें सरकार ने चार साल का ही सेवा विस्तार दिया है। पिछले कई दिनों से यह मामला लंबित चल रहा था।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले से संबंधित फाइल सीएम को भेजी थी। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार के इस निर्णय से करीब 600 डॉक्टरों को लाभ मिलेगा। सेवा विस्तार के साथ ही इन डॉक्टरों का पदनाम भी बदला गया है। अब इन्हें मेडिकल आफिसर डेंटल के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस संदर्भ में डेंटल सर्जनों से वादा किया था। प्रदेश में एमबीबीएस डॉक्टरों की आयु सीमा बढ़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डेंटल सर्जनों से वायदा किया था कि अगर उनका हक बनता है तो उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने डेंटल सर्जनों के पदनाम बदलने के साथ उनकी रिटायरमेंट बढ़ा दी है। सभी कानूनी पहलुओं पर गौर करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
- अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें