फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस नवराज संधू के हाथ गृह सचिव की कमान, सात अन्य अधिकारियों का हुआ तबादला

Thu, 01 Aug 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी नवराज संधू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने 1984 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवराज संधू को नया गृह सचिव नियुक्त किया है। अक्टूबर में तय विधानसभा चुनाव अब संधू की देखरेख में ही संपन्न होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के तीन अहम पदों पर अब प्रदेश की दो सबसे वरिष्ठ आईएएस महिला अधिकारी काबिज हो गई हैं। आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा प्रदेश की मुख्य सचिव हैं तो आईएएस नवराज संधू के पास हरियाणा की वित्तायुक्त के अलावा अब गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अहम जिम्मा भी आ गया है। 

गृह सचिव के पद पर नवराज की नियुक्ति सरकार ने आईएएस एसएस प्रसाद की 31 जुलाई को रिटायरमेंट के तत्काल बाद की है। करनाल से ताल्लुक रखने वाली नवराज संधू की रिटायरमेंट भी इसी साल 30 नवंबर को है। वह पहली जुलाई को ही प्रदेश की वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त की गई थीं। 
विज्ञापन


इससे पहले उनके पास 2 जनवरी 2019 से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा चला आ रहा था। सरकार ने नवराज संधू को गृह सचिव नियुक्त करने के साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त का कार्यभार भी उन्हें ही सौंपा है।

कृषि एवं किसान कल्याण व मत्स्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार उनसे ले लिया गया है। नवराज संधू कारागार, आपराधिक निरीक्षण एवं प्रशासनिक न्याय विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव भी होंगी। संधू के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश में विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की है।

दौड़ में थे लगभग आधा दर्जन आईएएस
हरियाणा का नया गृह सचिव बनने के लिए लगभग आधा दर्जन आईएएस दौड़ में थे। सबसे आगे आईएएस टीसी गुप्ता का नाम चल रहा था। उनके अलावा आईएएस देवेंद्र सिंह, विजय वर्धन और धीरा खंडेलवाल के नाम की भी चर्चा थी। वित्त सचिव टीवीएसएन प्रसाद के नाम की अटकलें भी जोरों पर रहीं लेकिन बाजी नवराज संधू मार ले गईं।

आबकारी के साथ कृषि विभाग भी संभालेंगे संजीव कौशल
 हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस नवराज संधू समेत सात आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश बुधवार को जारी किए। आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल वर्तमान कार्यभार के अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा भी संभालेंगे। 
विज्ञापन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सिद्धि नाथ राय को वर्तमान कार्यभार के अलावा सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। पंकज अग्रवाल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक, आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक और हरियाणा राज्य सहकारी प्रसंघ चीनी मिल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

संजय जून इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के महानिदेशक के अलावा झज्जर के डीसी का भी जिम्मा संभालेंगे। शेखर विद्यार्थी को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का निदेशक, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यकारी, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य सचिव और हैफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। नरेश कुमार डीएमआईसी हरियाणा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, आईएमएलएच प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और एमआरटीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड के अतिरिक्त निदेशक लगाए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें