फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ रक्षकों को नहीं मिलेगी 'तांडव' की छूट, अब पहचान पत्र जारी होंगे

Tue, 18 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
cow - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हरियाणा में भी मनोहर सरकार गौ रक्षकों को किसी सूरत में खुले तौर पर तांडव की छूट नहीं देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षकों को प्रदेश में पहचान पत्र देने की प्रक्रिया भले अंतिम चरण में हो, लेकिन उन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


पहचान पत्र जो भी विभाग जारी करे, सुरक्षा व्यवस्था पहली प्राथमिकता रहेगी। सीएम यहां विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा अच्छी बात है, लेकिन मर्यादा और कानून की सीमाओं में रहकर रक्षकों को काम करना चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा गौ पालकों की धरती है। गौर रक्षक कानून को न तोड़ें।

राज्य मंत्री नायब सैणी ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। गौ रक्षकों को कानून हाथ में लेकर उपद्रव नहीं मचाना चाहिए। पहचान पत्र उन्हीं को दिए जाएंगे जो वास्तव में गौ रक्षक होंगे। ये आधार के साथ लिंक भी रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें