फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों को बड़ा तोहफा: मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी लाभों में बढ़ोतरी

Fri, 11 Sep 2026 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार ने मानदेय के साथ अलग-अलग भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का एलान किया है।
विज्ञापन
सीएम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए कई बड़े फैसले किए हैं। सरकार ने मानदेय के साथ अलग-अलग भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। सरकार के अहम फैसले इस तरह से हैं...
  • ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी
  • हर महीने की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान; देरी होने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा
29 मई, 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के जवाब में ये फैसले लिए गए...
  • मानदेय में बढ़ोतरी से बना बकाया (एरियर) जनवरी 2026 से दिया जाएगा
  • मानदेय में 2,100 रुपये की बढ़ोतरी। इसे 16,000 रुपये से बढ़ाकर 18,100 रुपये प्रति माह किया गया, जो जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक लागू रहेगा
  • अपने गांव से बाहर ड्यूटी पर भेजे जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 200 रुपये का दैनिक भत्ता दिया जाएगा
  • यह भत्ता संबंधित ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (BDPO) के कार्यालय के पेटी कैश फंड से दिया जाएगा
  • ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए सालाना यूनिफॉर्म भत्ता भी बढ़ाया गया है
  • यूनिफॉर्म भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये सालाना किया गया
  • वॉशिंग भत्ता 500 रुपये बढ़ाया गया। इसे 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये सालाना किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें