वर्ष 2018 में हरियाणा के कर्मचारियों को साल में 140 छुट्टियां मिलेंगी। सरकार ने इसके लिए राज्य कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकार ने लिखित परकाम्य अधिनियम 1881 की धारा-25 के अंतर्गत (हरियाणा में न्यायिक अदालतों को छोड़कर) राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाश भी अधिसूचित किए है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार सभी शनिवार व रविवार को सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों के जन्म दिवसों, पुण्यतिथियों व त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।
इनमें 5 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जन्मदिवस, 22 जनवरी बसंत पंचमी/ सर छोटू राम जयंती, 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस, 31 जनवरी -गुरु रविदास जयंती, 14 फरवरी-महाशिवरात्रि, 2 मार्च-होली, 23 मार्च- भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस, 29 मार्च महावीर जयंती, 18 अप्रैल-भगवान परशुराम जयंती, 28 जून-संत कबीर जयंती, 31 जुलाई- शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस...
सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर
Govt Office
- फोटो : File Photo
...15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस, 22 अगस्त ईद-उल-जुहा (बकरीद), 3 सितंबर- जन्माष्टमी, 2अक्तूबर- महात्मा गांधी जयंती, 10 अक्तूबर-महाराजा अग्रसेन जयंती, 18 अक्तूबर-दशहरा, 24 अक्तूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती, 1 नवंबर -हरियाणा दिवस, 7 नवंबर- दिवाली, 9 नवंबर-विश्वकर्मा दिवस, 23 नवंबर- गुरु नानक जयंती, 25 दिसंबर- क्रिसमस शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त अवकाश के अतिरिक्त कर्मचारियों को निम्न प्रतिबंधित अवकाशों में से कोई तीन अवकाश लेने की अनुमति होगी। इनमें 10 फरवरी- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (राज्य समारोह के साथ), 30 मार्च गुड फ्राइडे, 30 अप्रैल बुद्घ पूर्णिमा, 16 जून गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस, 13 अगस्त हरियाली तीज, 21 सितंबर मुहर्रम, 27 अक्तूबर करवा चौथ, 8 नवंबर, गोवर्द्धन पूजा, 13 नवंबर छठ पूजा, 21 नवंबर मिलाद-उल नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद की जयंती) , 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस, 26 दिसंबर शहीद ऊधम सिंह जयंती शामिल है।