फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाया, साढ़े पांच लाख को लाभ

Fri, 15 Mar 2024 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 2.70 लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब ढाई लाख पेंशनर्स-पारिवारिक पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मंहगाई भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। एरियर का भुगतान मई महीने में किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 2.70 लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब ढाई लाख पेंशनर्स-पारिवारिक पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक बढ़ी हुई दर एक जनवरी 2024 से लागू होगी। सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च 2024 माह के वेतन के साथ अप्रैल 2024 में ही मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही, जनवरी और फरवरी 2024 माह का एरियर मई 2024 में मिलेगा। राज्य सरकार ने अपने पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को भी एक जनवरी 2024 से ही महंगाई राहत देने के आदेश जारी किये हैं। इनको भी महंगाई राहत का भुगतान मार्च 2024 माह के वेतन के साथ अप्रैल 2024 में और जनवरी और फरवरी 2024 माह का एरियर मई 2024 में मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें