फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अभय चौटाला की सुरक्षा की समीक्षा के बाद हरियाणा सरकार ने दी वाई प्लस सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेड प्लस सुरक्षा की थी याचिका मेंं मांग, विदेश से धमकियां मिलने की थी दलील
विज्ञापन


-सुरक्षा को लेकर हरियाणा सरकार की जानकारी पर याचिका का निपटारा

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। इनेलो के महासचिव व विधायक अभय चौटाला की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उन्हें अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दी है। इस जानकारी को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है।

याचिका दाखिल करते हुए अभय चौटाला ने बताया कि 25 फरवरी को कुछ गैंगस्टरों ने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। राठी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी और राठी को 11 गोलियां लगी थीं। इस हत्या की वारदात के बाद लंदन में मौजूद गैंगस्टरों ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। याची ने बताया कि उसे बीते कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं। उनकी पद यात्रा के दौरान 17 जुलाई, 2023 को रात लगभग नौ बजे कॉल किए गए और वाॅयस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। याची के निजी सहायक रमेश गोदारा की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की थी। इनेलो नेता ने कहा कि सात मार्च को उन्होंने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए चौबीसों घंटे जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा था। हर स्तर पर प्रयास के बावजूद सरकार उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा था कि वह हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं और लोगों के लिए हर स्तर पर सरकार का विरोध कर रहे हैं। हरियाणा राज्य विधानसभा और सार्वजनिक बैठकों और रैलियों में नशीली दवाओं की तस्करी, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, शराब घोटाले, रजिस्ट्री घोटाले के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। वह किसानों और निराश्रितों के समर्थन में भी खुलकर सामने आते रहे हैं और उन्होंने सरकार की जनहित विरोधी नीतियों का विरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें