फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: प्रदेश सरकार ने बदला फैसला, 10 से 25 विद्यार्थियों वाले स्कूल अब नहीं होंगे बंद, एक ही शिक्षक पढ़ाएगा

Thu, 29 Apr 2021 08:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार ने पुनर्विचार कर 1057 स्कूलों को बंद करने के निर्णय में बदलाव किया है। इससे 600 से अधिक स्कूल बंद होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री कंवरपाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब केवल 10 से कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूल ही बंद होंगे। जिन प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 10 और 25 के बीच है, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। इन स्कूलों में एक ही शिक्षक सभी कक्षाओं को पढ़ाएगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने पुनर्विचार कर 1057 स्कूलों को बंद करने के निर्णय में बदलाव किया है। इससे 600 से अधिक स्कूल बंद होने से बच जाएंगे। इन स्कूलों को एक मई से चालू होने वाले शैक्षणिक सत्र में ही क्रियाशील कर दिया जाएगा। सभी सुविधाएं जारी रहेंगी। सभी सरकारी सुविधाओं का विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर रहेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में बहुत से स्कूलों में सभी कक्षाओं को एक ही शिक्षक पढ़ा रहा है, ऐसा प्रदेश में भी किया जाएगा। प्रदेश में 25 से कम विद्यार्थियों वाले 743 प्राथमिक और 314 मिडिल स्कूल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें