फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याचिका का निपटारा, सरकार पवर्तारोही रामलाल को देगी नौकरी

Wed, 17 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार 2013 में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही रामलाल शर्मा को नौकरी देने को तैयार हो गई है। प्रदेश सरकार ने रामलाल को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती करने के फैसले के बारे में बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी। सरकार के इस जवाब के साथ अदालत ने रामलाल की याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने पर्वतारोही को पुलिस में भर्ती करने का आश्वासन दिया था और उनके दो साथियों ममता और कांता को नौकरी दे दी गई थी, लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया गया था। इसके बाद रामलाल ने नौकरी पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। रामलाल को नौकरी नहीं मिलने की मीडिया में खबरें छपने पर सरकार ने महज पांच लाख रुपये का इनाम देकर पल्ला झाड़ लिया था।

रामलाल ने नौकरी के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के पास दस्तक दी, लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। आखिरकार हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने नौकरी देने का फैसला लिया था। इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने रिकार्ड मांगा था।
विज्ञापन


बुधवार को सरकार ने रिकार्ड पेश किया। इसके बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया। राम लाल एमए मनोविज्ञान सहित फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा होल्डर हैं। उनके पास बीएससी की अतिरिक्त डिग्री भी है।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता के बावजूद पर्वतारोही रामलाल शर्मा को नौकरी के लिए ठोकरें खानी पड़ीं। यहां तक कि वे सब्जी बेचने को मजबूर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें