फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में खेलेंगी हमारी दो बेटियां

Tue, 11 Aug 2015 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड सब जूनियर कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में रोहतक की दो बेटियां देश को पदक दिलाने के लिए खेलेंगी। लखनऊ में रविवार को चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ था।
विज्ञापन


यहां रोहतक की रीना और टीना ने विरोधी पहलवान को चित कर चैंपियनशिप का टिकट पक्का किया है। ये दोनों खिलाड़ी छोटूराम स्टेडियम में प्रेक्टिस करती हैं।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ओमपती मल्हान ने बताया कि रीना 51 किग्रा भारवर्ग और टीना 70 किग्रा भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

यह चैंपियनशिप 25-30 अगस्त तक रूस के बुशनिया में होनी है। इनके चयन पर रेसलिंग कोच मनदीप व अन्य अधिकारियों ने खुशी जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें