हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा
- फोटो : ANI
ओडिशा रेल हादसे को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार से मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं, इसके साथ ही कहा कि एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी भी स्थापित की जानी चाहिए कि दुर्घटना क्यों हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन रेल आपसी टकराई है। सरकार को इसके कारणों को पता लगाना चाहिए, ताकि भविष्य इस तरह की हादसों पर रोक लग सके।