फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने जा रहे हैं, पहले पढ़ लें यह खबर

Tue, 14 Oct 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी का एजेंट मोबाइल साथ नहीं ले जाएगा। साथ ही मतदान केंद्र की सौ मीटर की सीमा में कोई भी व्यक्ति मोबाइल का उपयोग नहीं करेगा। यह बात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दीपक आनंद ने कही।
विज्ञापन


दीपक आनंद मंगलवार को कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे थे। खासकर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का विशेष तौर पर निरीक्षण किया।

इससे पहले जिला सचिवालय के सभागार में माइक्रो पर्यवेक्षकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि  उन्होंने माइक्रो पर्यवेक्षकों से कहा कि मतदान के दौरान पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन


सामान्य पर्यवेक्षक ने सभी माइक्रो पर्यवेक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर पांच बजे पहुंचे और साढे़ पांच बजे एसएमएस भेजवाना सुनिश्चित करें कि वे वहां उपस्थित हैं। चुनाव ड्यूटी के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को मतदान केन्द्र में प्रवेश न करने दें।

उन्होंने कहा कि एजेंटों के पास मतदाता सूची होती है और वे उसमें टिक मार्क भी करते हैं कि किस मतदाता ने अपना वोट डाल दिया है।

ऐसी स्थिति में माइक्रो पर्यवेक्षक सुनिश्चित करें कि एजेंट जब वाहर जाना चाहे तो वह अपने साथ मतदाता सूची न लेकर जाए। उन्होंने माइक्रो पर्यवेक्षकों को बताया कि वे उनके मोबाइल नंबर 08196057333 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें