फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! पढ़ाई में कितने गरीब हैं ये करोड़पति उम्मीदवार

Thu, 02 Oct 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भले ही करोड़पति हों, लेकिन शिक्षा के मामले में वे बेहद पीछे हैं। तीन प्रमुख उम्मीदवार दसवीं पास भी नहीं हैं, जबकि सिर्फ दो उम्मीदवार ऐसे हैं जो बीए पास हैं और इनमें से एक उम्मीदवार ने अभी जून 2014 में ही बीए की डिग्री प्राप्त की है।
विज्ञापन


सिरसा हलके से करोड़पति उम्मीदवार मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं, लेकिन पढ़ाई के मामले में ये कहीं न कहीं ‘गरीब’ हैं। इसमें हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा दसवीं पास भी नहीं हैं। उन्होंने सिरसा के आरएसडी स्कूल से पढ़ाई की है। इसी तरह इनेलो उम्मीदवार मक्खन लाल सिंगला आठवीं पास भी नहीं है।

बसपा प्रत्याशी विजय झूथरा आठवीं पास है। इन्होंने 1982 में आरएसडी स्कूल से आठवीं पास की थी। सिर्फ कांग्रेस के नवीन केडिया और भाजपा की उम्मीदवार सुनीता सेतिया ही बीए पास है। नवीन केडिया ने जून 2014 में ही इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री ली है वहीं सुनीता सेतिया ने सीएमके कॉलेज सिरसा से बीए पास की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पढ़ाई में पीछे बिजनेस में आगे

हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा दसवीं पास भी नहीं हैं, लेकिन उनकी खुद की बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। नामांकन पत्र को दाखिल करने के वक्त उन्होंने अपनी संपत्ति लगभग 113 करोड़ रुपये दर्शाई थी।

इनेलो के मक्खन लाल सिंगला आठवीं पास भी नहीं हैं, लेकिन उनका खुद का बड़ा बिजनेस है। वे ऑटोमोबाइल और शराब के कारोबारी हैं। उनकी संपत्ति 72.77 करोड़ रुपये है। वहीं, सुनीता सेतिया का खुद का बिजनेस है सिरसा में सेतिया पैलेस की वे मालकिन हैं और भी कारोबार से वे जुड़ीं हुई हैं।

कांग्रेस के नवीन केडिया जमींदार है। बसपा प्रत्याक्षी विजय झूथरा आठवीं पास हैं और उनका भी खुद का बिजनेस है और वे ठेकेदार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें