फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज, कल जारी होगी पहली सूची

Mon, 02 Sep 2024 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पहली सूची में 35 से 40 नाम हो सकते हैं। दागी व विवादित विधायकों का टिकट कटने की संभावना है।
विज्ञापन
एक मंच पर भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर पैनल तैयार कर लिए हैं और इनमें तय किए गए नामों पर दो बार समीक्षा भी कर ली है। अब ये पैनल सोमवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखे जाएंगे। यहां प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

विज्ञापन


संभावना है कि कांग्रेस मंगलवार तक सूची जारी कर सकती है। इस सूची में 35 से 40 प्रत्याशी होंगे। इनमें से अधिकतर मौजूदा कांग्रेस विधायक, दिग्गज नेता या उनके परिवारों के सदस्य हैं। इसके बाद शेष नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इससे पहले, रविवार को भी लगातार चौथे दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अजय माकन ने की और इसमें हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया समेत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदय भान भी मौजूद रहे। बैठक में एक-एक करके सभी नामों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


50 सीटें ऐसी हैं, जिन पर दो या तीन दावेदारों के नाम हैं। हुड्डा खेमा जहां अपने समर्थकों को टिकट के लिए जोर लगा रहा है, वहीं कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला पहले ही अजय माकन को अपने समर्थकों के नामों की सूची दे चुके हैं। संभावना है कि पहली सूची में सभी धड़ों को साधने की कोशिश करते हुए सभी के समर्थकों या परिवार के सदस्यों के नाम होंगे।

कुछ विवादित या दागी विधायकों के टिकट कट सकते हैं। बैठक के बाद हरियाणा प्रभारी दीपक बावरिया ने पुष्टि की कि सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और इसमें नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें