फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विपक्ष में आते ही सरकार पर हमलावर हुए दुष्यंत चौटाला, मुआवजे को लेकर सरकार को घेरा

Thu, 21 Mar 2024 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

कहीं वोट बैंक न खिसक जाए, इसलिए जजपा दसों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।  कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव लड़ने पर सहमति बन रही है। उम्मीदवारों के चयन में संगठन जुटा हुआ है। 
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के साथ गठबंधन टूटते ही विपक्ष में आए जजपा नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा सरकार पर हमलावर हो गए हैं। चौटाला ने प्रदेश सरकार को फसल मुआवजा को लेकर लेकर घेरा है। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार किसानों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन


न तो सरकार किसानों को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले फसल खराबे का मुआवजा दे पाई और न ही रबी फसल की खरीद प्रबंधन पर कोई फैसला ले रही। वहीं, वोट बैंक खिसकने की आशंका के चलते जजपा ने अपनी रणनीति बदल ली है और दसों सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा लोकसभा चुनाव मैदान में पूरे हौसले और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में जजपा ने सभी 10 लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ चुनाव लड़ने के विषय पर विस्तार से चर्चा की है और गुरुवार से हलका स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी जजपा प्रभारी और जिला अध्यक्ष बैठकें करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव लड़ने का समर्थन कर रहे हैं। दुष्यंत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फायदा जजपा किसी दूसरे संगठन को कैसे दे सकती है। अब तक कार्यकर्ताओं की मेहनत से जजपा इस मुकाम तक पहुंची है और इस लोकसभा चुनाव में जजपा संगठन की ताकत दिखाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में दुष्यंत ने कहा कि इस बार ताला भी हम लाएंगे और उसमें चाबी भी अपनी लगाएंगे।

सरसों पर फैसला नहीं, एमएसपी या भावांतर योजना से होगी खरीद
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आचार संहिता लगने के चलते अब किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के लिए 90 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि जजपा की मांग के बावजूद भी नई हरियाणा सरकार ने समय पर मुआवजा देने बारे फैसला नहीं लिया। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार अब तक मंडियों में किसानों की फसलें आने के बावजूद खरीद का प्रबंध भी नहीं कर पाई है। यहां तक कि सरसों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा या भावांतर भरपाई योजना से, कौन सी एजेंसी कैसे खरीद करेगी, यह भी तय नहीं हो पाया है। दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री से भ्रमण करने की बजाय किसानों के हित में फसल खरीद बारे जल्द प्रबंधन करने की मांग की।

कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह जजपा में शामिल
जननायक जनता पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। बुधवार को पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर जजपा में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राव बहादुर का जजपा में स्वागत किया। दुष्यंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक और भी कई मजबूत साथी जजपा ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें कि राव कांग्रेस में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने की आशंका के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी और अब वह जजपा से ताल ठोकेंगे।

राव बहादुर सिंह जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की जन आक्रोश यात्रा के दौरान के पुराने साथी रहे हैं। वे नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं। राव बहादुर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें