अकेले गुरुग्राम में पूरे हरियाणा के बराबर सक्रिय मरीज
पूरे हरियाणा के बराबर अकेले गुरुग्राम में 940 सक्रिय मरीज हैं। फरीदाबाद में 292, पंचकूला में 219, रोहतक में 65, करनाल में 63, अंबाला में 56, झज्जर में 32, हिसार में 30, जींद में 27, यमुननागर में 25, कुरुक्षेत्र-सोनीपत में 22-22, पलवल में 18, पानीपत में 16, सिरसा में 7, चरखी दादरी-कैथल में 6-6, भिवानी में 2, रेवाड़ी में अभी 1 कोरोना मरीज इलाज करा रहे हैं।
सिर्फ 20 लाख ने ली एहतियाती खुराक
हरियाणा में कोरोना टीकाकरण की 103 प्रतिशत पहली डोज, 86 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है लेकिन तीसरी डोज अर्थात एहतियाती टीका मात्र 20 लाख लोगों ने ही लगवाया है। शत-प्रतिशत बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें सप्लीमेंट देने की योजना बनाई है।
हरियाणा ने अब तक किए ये काम
- सभी कोविड पॉजिटिव के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं।
- अस्पताल में कोविड के अनुकूल व्यवहार के बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।
- भीड़भाड़ वाली व उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।
- एन्फ्लुएंजा टेस्टिंग के लिए सभी अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बना दिए गए हैं।
- सभी स्तर पर कोविड-19 संबंधित दवाओं की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है।