फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रचार के अंतिम दिन तक एकजुट नहीं हो पाए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारी सैलजा के रोड शो में पहुंचीं प्रियंका गांधी, किरण चौधरी भी शामिल
विज्ञापन




पानीपत में दिव्यांशु बुद्धिराजा के समर्थन में रैली में हुड्डा गुट का दबदबा

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव की घोषणा से लेकर और प्रचार के अंतिम दिन तक हरियाणा कांग्रेस एक मंच पर एकजुट नहीं हो पाई। गुटों में बंटी कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने-अपने समर्थकों के हलकों तक ही सीमित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और एसआरके (सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी) गुट के नेताओं ने एक दूसरे के समर्थकों के हलकों से दूरी बनाए रखी। हाईकमान के आदेश के बावजूद कांग्रेस के बड़े नेता एक बार भी एकजुटता का संदेश नहीं दे पाए। इतना ही नहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक की जनसभाओं और रोड शो में एकजुट नहीं हो पाए।



वीरवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा दौरे पर रहीं। सबसे पहले उन्होंने सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान रथ पर कुमारी सैलजा के साथ साथ हुड्डा विरोधी किरण चौधरी साथ रहीं। यहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा या प्रदेशाध्यक्ष उदयभान तो नजर नहीं आए, लेकिन उनके गुट से विधायक अमित सिहाग व उनके पिता डॉ. केवी सिंह रथ पर सवार थे। इससे पहले सैलजा के नामांकन से लेकर प्रचार तक से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान दूर रहे हैं। हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने सिरसा को छोड़कर प्रदेश की शेष नौ सीटों पर प्रचार किया। हालांकि, हुड्डा इसको लेकर कह चुके हैं कि वह अकेले सभी जगह नहीं जा सकते। अगर किसी ने बुलाया होता वह जरूर जाते, लेकिन सैलजा ने भी कभी हुड्डा गुट से सिरसा में आने के लिए नहीं कहा। हालांकि, कुमारी सैलजा ने सिरसा में प्रियंका गांधी को बुलाकर साबित कर दिया है कि उनकी गांधी परिवार में अच्छी पकड़ है। वहीं, करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के समर्थन में पानीपत में हुई प्रियंका गांधी की रैली में हुड्डा गुट का दबदबा रहा और एसआरके गुट यहां से गायब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सुरजेवाला कुरुक्षेत्र और सिरसा तक रहे सीमित

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी कुरुक्षेत्र और सिरसा लोकसभा तक सिमटे नजर आए। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के हिस्से कैथल जिले में वह सक्रिय नजर आए। इसके अलावा कुमारी सैलजा के हलके सिरसा और सिरसा सीट की विधानसभा हलके नरवाना में भी उन्होंने कुमारी सैलजा के प्रचार किया। इनके अलावा अन्य सीटों पर सुरजेवाला प्रचार में नहीं दिखे। उधर, बेटे का टिकट कटने के बावजूद चौधरी बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह जरूर प्रचार में दिखे। हरियाणा के अलावा, बीरेंद्र सिंह ने दिल्ली में भी कांग्रेस के समर्थन में प्रचार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें