फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट तैयार, एक बार फिर लटक सकती है हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज और कल पर्यवेक्षक हरियाणा प्रभारी को सौंपेगे अपनी रिपोर्ट
विज्ञापन

-16 से 18 तक सीडब्ल्यूसी की बैठक के चलते देरी होने के आसार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले नौ साल से बिना संगठन के जूझ रही कांग्रेस पार्टी की संगठन सूची एक बार फिर खटाई में पड़ सकती है। पर्यवेक्षकों की बैठक के दौरान हुए हंगामे और हुड्डा विरोधी गुट द्वारा हाईकमान के सामने पूरा मामला रखने के बाद अब यह मामला फिर से ठंडा पड़ सकता है। हालांकि, दीपक बाबरिया का दावा था कि 11 और 12 सितंबर तक सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन इसमें लगातार देरी होती जा रही है। आगामी दो दिनों तक पर्यवेक्षक बाबरिया को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे और इसके बाद यह रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंचेगी। 16 से 18 सितंबर को हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक है। ऐसे में बैठक से पहले सूची आना मुश्किल है।
हरियाणा के हर जिले में तैनात पर्यवेक्षकों और समन्वयकों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। पहले पर्यवेक्षकों द्वारा चंडीगढ़ में रिपोर्ट सौंपी जानी थी, लेकिन अब स्थान बदलकर दिल्ली कर दिया गया है। मंगलवार तक रिपोर्ट मिलने के बाद बाबरिया कांग्रेस के जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और सूची पर मंथन करेंगे। इसके बाद 15 सितंबर तक यह रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

क्योंकि पर्यवेक्षकों और हरियाणा प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के सामने अपना विरोध जता चुके हैं। तीनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए थे। तीनों नेताओं के विरोध को देखते हुए भी इस सूची को ठंडे बस्ते में डाला जा सकता है। दूसरा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हरियाणा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी सैलजा हिस्सा लेंगे, ऐसे में संगठन सूची में इन तीनों नेताओं को नजरअंदाज करना भी हाईकमान के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि तीनों ही नेताओं को अलग-अलग प्रदेशों की जिम्मेदारी दी गई है। सूची जारी करने से पहले इनकी राय जरूर ली जाएगी।
विज्ञापन

गौर हो कि खुद बाबरिया यह कह चुके हैं कि संगठन सूची एक चरण की बजाए चार पांच चरणों में जारी की जाएगी। पहले जिलाध्यक्षों के बाद ब्लाक स्तरीय और प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें