फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले पदयात्रा करेगी कांग्रेस

Tue, 04 Mar 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले पदयात्रा शुरू करने का फैसला किया है। सोमवार को हुई जनरल बाडी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने की। बैठक में हरियाणा प्रभारी डॉ. शकील अहमद, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पदयात्रा के दौरान यूपीए सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाएं। टिकट जिसे भी मिले, सब मिलकर उन्हें जिताएं। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सीपीएस धर्मबीर का नाम लिए बगैर कहा कि आजकल एक नेता जो भगवा कपड़े पहनकर रहते हैं, पार्टी छोड़ने की बातें कर रहे हैं। इसलिए जिसे पार्टी छोड़नी है, वह छोड़कर चला जाए।

उन्होंने कहा कि उन्हें नौजवान अध्यक्ष मिला है। चुनाव से पहले पदयात्रा महत्वपूर्ण मगर चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम है। तंवर ने कहा कि पदयात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पदयात्रा कार्यक्रम चलाया जाएगा। पार्टी विपक्ष की तरह लोगों को बहकाने एवं भड़काने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखती है। इस दौरान पार्टी का सदस्यता अभियान और बूथ लेवल कमेटी का गठन भी एजेंडे में शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश, जिला, ब्लाक स्तर पर एक-एक समन्वय समिति का गठन भी किया जाएगा। बैठक में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के भीतर अनुशासन दुरुस्त होना चाहिए। उन्होंने अनुशासन समिति गठित करने की मांग की।

शकील अहमद ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव मांग लिया। बैठक में मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी, परमवीर सिंह, गीता भुक्कल, सावित्री जिंदल, राव नरेंद्र सिंह, सतपाल सांगवान, आफताब अहमद,  सीपीएस रामकिशन फौजी, राव दान सिंह, विनोद भयाना, जयवीर वाल्मीकि, रामकिशन गुर्जर, अनिल धंतौड़ी, कर्ण सिंह दलाल, धर्म सिंह छोक्कर, राजपाल भूखड़ी, आनंद सिंह दांगी, शकुंतला खटक,  जयप्रकाश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रो. छत्रपाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रवक्ता रण सिंह मान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें